Prabhat Times
अमृतसर। पैट्रोल पंप, व्हीकल लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने वाले खतरनाक गिरोह के 6 सदस्यों को कमिश्नरेट अमृतसर (Amritsar) की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों से पिस्तौल, तेजधार हथियार लूट के व्हीकल बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
कमिश्नरेट अमृतसर के डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में अंर्तजिला गिरोह के सदस्य सक्रिय हैं और वारदात करने कि फिराक में है।
सूचना मिलते ही ए.डी.सी.पी. हरपाल सिंह, ए.डी.सी.पी. जुगराज सिंह, ए.सी.पी. हरमिन्द्र सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ तथा थानों की पुलिस द्वारा ज्वाईंट आप्रेशन प्लान किया गया।
डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सदस्य विशाल कुमार , अक्षय कुमार, जौबनजीत सिंह, रणजौध सिंह, जसपिन्द्र सिंह, जसकरण सिंह सबी वासी अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार लुटेरो के पास से पुलिस ने 2 पिस्तौल, तेजधार हथियार, लूट के मोटर साईकल बरामद किए हैं। गिरोह के 8 और सदस्यों की पहचान की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

17 पैट्रोल पंप लूटे

डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि लुटेरों ने लुधियाना, अमृतसर, तरनतारन, अमृतसर देहाती में व्हीकल लूट, पैट्रोल पंप लूट की 29 वारदातें की हैं। जिसमें से 17 वारदातें पैट्रोल पंप लूट की हैं।
डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरोह के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न जिलों में लूट के केस दर्ज हैं। हत्या के एक मामले में भी गिरोह के सदस्य वांछित हैं। गिरोह के फरार सदस्यो को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें