जालंधर (ब्यूरो): महानगर जालंधर से देर रात बड़ी खबर है। कर्फ्यु के बीच ही जालंधर वैस्ट ईलाके में आते भार्गव नगर ईलाके में फायरिंग की सूचना है।

फायरिंग की घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।पुलिस ने मौके से दो लोगो को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक रात भार्गव नगर ईलाके में किसी बात पर दो लोग आमने सामने हो गए।ईलाके में चर्चा है कि खुद को डाक्टर बताने वाले एक शख्स ने फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग करने वाला युवक कौन था और गोली चलने का क्या कारण रहा। इस बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया।फायरिंग की सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वैस्ट बरजिन्द्र सिंह पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत मे लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

ईलाकावासियों ने बताया कि पहले दो लोग बात कर रहे थे और फिर अचानक गोली चलने की आवाज सुनी। मोहल्ले के कुछ लोगों ने गोली चलाने वाले युवक को काबू कर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोली हवा में चलाई गई। घटना की जांच के पश्चात ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।