लुधियाना (ब्यूरो): ताजपुर रोड स्थित स्थानीय केंद्रीय जेल में बीती रात चार खतरनाक कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यह कैदी अलग-अलग संगीन मामलों का सामना कर रहे थे।

ये चारों बीती रात दीवार फांदकर फरार हो गए। घटना का पता सुबह लगा जब कैदियों की गिनती हुई तो चार कैदी कम पाए गए, जिस कारण जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार अलग -अलग मामलों में जेल में बंद उक्त 4 कैदी कंबल के सहारे पहले महिला जेल में कूदे और वहां से जेल कंपलैक्स में से होते हुए फरार हो गए।

जेल आधिकारियों को इस घटना की सूचना कई घंटों के बाद मिली तो उनके हाथ-पैर फूल गए। जेल अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है।

जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की सचिव-कम-चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट प्रीति सुखीजा ने बताया कि जेलों में कैदियों की रिहाई के लिए प्रतिदिन अतिरिक्त सैशन जज द्वारा कोर्ट लगाई जाएगी।

जिसमें हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अलग-अलग कैटागिरी के कैदियों के मामलों को देखकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करके रिहा किया जाएगा।

लुधियाना की जेलों से प्रतिदिन वीडियो कान्फै्रंसिंग के माध्यम से कैदियों-हवालातियों की समस्याओं को भी सुना जाएगा।

इसके अतिरिक्त किसी बंदी को नि:शुल्क कानूनी सहायता या मैडीकल सुविधा की आवश्यकता है तो वह भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाएगी। आज रिहा होने वाले कैदियों में 7 वर्ष की सजा वाले व अन्य मामलों के चलते जेलों बंद थे।