Prabhat Times
लुधियाना। (Curfew Ludhiana) कोरोना के बढ़ते संक्रमण से चिंतित लुधियाना जिला प्रशासन ने आज शाम बड़ा फैसला लिया है। जिला के डी.सी. वीरेन्द्र शर्मा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लुधियाना में रोजाना दोपहर 12 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक सख्त कर्फ्यु रहेगी।सुबह 5 बजे से लेकर 12 बजे तक सभी दुकानें खुल सकेगी। रोजाना दोपहर 12 बजे कर्फ्यु लागू होगा। कर्फ्यु की पाबंदीयां आज  7 मई से शुरू होकर 16 मई तक लागू रहेंगी।
इस बीच डी.सी. द्वारा दूध की डिलवरी को शाम के समय भी छूट दी है। वीकेंड कर्फ्यु भी शुक्रवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान इंडस्ट्री, बैंक, पैट्रोल पंप, वैक्सीनेशन कैंप, लैबोट्री, कैमिस्ट, चिकित्सा सुविधाएं इत्यादि को काम करने की छूट दी गई है। बैंक में 50 प्रतिशत कर्मचारी काम कर सकेंगे। कर्फ्यु के दौरान आम जनता की मूवमैंट बिल्कुल रिस्ट्रिक्टड रहेगी। डी.सी. ने इन आदेशों को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं।

पढ़ें डी.सी. के विस्तृत आदेश

 

 

ये भी पढ़ें