Prabhat Times
चंडीगढ़। कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच प्रशासन ने पंजाब की तर्ज पर सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ शहर में सख्ती और बढ़ा दी हैं। यूटी प्रशासक के मुताबिक अब रोज शाम छह बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
पहले कर्फ्यू का समय रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक था। अब चंडीगढ़ की सभी दुकानें, मॉल, मल्टीप्लेक्स व बाजार को पांच बजे से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
होम डिलीवरी की अनुमति रात नौ बजे तक रहेंगी। ये सभी आदेश 29 अप्रैल से लागू होंगे। कर्फ्यू के दौरान सिर्फ आवश्यक गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, पुस्तकालय को 14 मई तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।
इससे पहले मंगलवार को  यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कोरोना से बिगड़ते हालात पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बैठक में संकेत दिए थे कि संक्रमण से बिगड़ते हालात पर चंडीगढ़ में भी पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर कुछ और बंदिशें लगाई जा सकती हैं।
रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाने के साथ-साथ बाजार को शाम छह बजे बंद कर धारा 144 भी लगाई जा सकती है। मोहाली में शाम 6 बजे से कर्फ्यू है, जबकि पंचकूला में शाम 6 बजे से बाजार बंद करने के निर्देश हैं। इसके बाद बुधवार को प्रशासन की तरफ से कर्फ्यू का समय बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए गए।

लुधियना, जालंधर में बढ़ा कोरोना का कहर, 26 मरे

उधर, पंजाब के हॉटस्पाट शहर लुधियाना जालंधर में आज 26 लोगों की मृत्यु के कारण स्वास्थ्य विभाग परेशानी में है। 23 मौतों के साथ लगभग 1600 मरीज़ों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
लुधियाान से मिली जानकाीर के मुताबिक आज कोरोना संक्रमण कम होने की पुष्टि हुई है। लुधियाना में कुल 1052 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जिसमे से 952 लुधियाना के तथा बाकी 100 दूसरे जिलों के हैं। लेकिन डराने वाला आंकड़ा मौतों का हैं। लुधियाना में 18 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। जिसमें से 15 मरीज़ जिला लुधियाना के हैं।
इसी प्रकार जालंधर मे भी पॉजिटिव रिपोर्ट पिछले दिनों की तुलना में कम है। जालंधर में कुल 593 मरीज़ों की रिपोर्ट पॉजिटिव है लेकिन मृत्यु का आंकड़ा डरा रहा है। जालंधऱ में आज 8 लोगों की मृत्यु हुई है।  593 पॉजिटिव मरीज़ों में से 23 मरीज़ दूसरे जिलों के हैं। जानकारी है कि अभी लगभग 2500 मरीज़ों की रिपोर्ट पैडिंग है।
ये भी पढ़ें