जालंधर (ब्यूरो): कोरोना वायरस का भय लगातार बढ़ता जा रहा है। जालंधर के वडाला रोड़ पर स्थित फ्रैंडज़ कालोनी में सुबह सड़क पर 500-500 के नोट बिखरे देख सनसनी फैल गई।

ईलाके में सैर कर रहे लोगों ने देखा तो दहशत मच गई। हालात ये रहे कि किसी भी व्यक्ति की हिम्मत नहीं हुई कि वे नोट को हाथ लगा लें।

कोरोनो के कहर से सहमे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और 500-500 के नोट ज़ब्त कर लिए।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह वडाला रोड़ पर फ्रैंडज़ कालोनी में सड़क पर 500-500 के तीन नोट बिखरे मिले। वहां सैर कर रहे कुछ लोगों ने देखा तो हड़कम्प मच गया।

लोगो को डर था कि कहीं किसी शरारती व्यक्ति ने कोरोनो संक्रमित नोट यहां फैंके हो। ऐसा भय होते ही लोगो ने पुलिस को सूचित कर दिया। ईलाकावासियों ने बताया कि तीनों नोट सूखे थे। हो सकता है किसी ने शरारत की हो। पुलिस का कहना है कि बरामद नोट ज़ब्त कर लिए गए हैं।