Prabhat Times

जालंधर: गुरू ट्रांसपोर्ट कंपनी के हरदीप सिंह विक्की, कंवलदीप सिंह की माता तथा जतिन्द्र सिंह बब्बू नीलकंठ और पार्षद गुरविन्द्रपाल सिंह बण्टी नीलकंठ की चाची दलजीत कौर का आज रात अकस्मात निधन हो गया। दलजीत कौर की आयु 60 वर्ष थी। आज देर शाम अचानक ह्रदयगति रूकने से उनकी मृत्यु हो गई।

दलजीत कौर पत्नी स्वर्गीय गुरमीत सिंह वासी 78, रोज़ पार्क, गुलाब देवी अस्पताल रोड़ की शव यात्रा रविवार 26 जुलाई को 11.30 बजे उनके निवास स्थान से हरनामदास पुरा शमशानघाट के लिए चलेगी। हरनामदासपुरा शमशाघाट में 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।