Prabhat Times
चंडीगढ़। (davinder bambiha threat mankirat aulakh) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद दविंदर बंबीहा गैंग ने फिर लॉरेंस गैंग को धमकी दी है।
बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वह गोल्डी बराड़ और सिंगर मनकीरत औलख से बदला लेंगे। चाहे इसमें उन्हें कितना भी समय लग जाए। यही नहीं, जो भी इनका साथ देगा, वह सब मरेंगे।
बंबीहा गैंग ने पहले भी मूसेवाला के कत्ल का बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद पंजाब में अब बड़ी गैंगवार की आशंका बनी हुई है। मूसेवाला के कत्ल के बाद लॉरेंस और बंबीहा गैंग आमने-सामने हो चुके हैं।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को मानसा में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी।

बंबीहा गैंग की सोशल मीडिया पोस्ट

बड़ा पाप किया, मौत के बाद भी माफी नहीं : बंबीहा गैंग ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के पिता ने जो भी कहा, हम उसका समर्थन करते हैं।
गोल्डी बराड़ और लॉरेंस नशा बेचने और पैसे लेकर बंदे मारने वाले हैं। सभी ने नोट किया होगा कि जिस दिन सिद्धू का कत्ल हुआ, उसमें सिंगर का नाम आया।
जिसे अभी तक गुप्त रखा गया है। गोल्डी बराड़ ने उस दिन कोई पक्ष नहीं रखा। इन्हें पता कि इन्होंने बहुत बड़ा पाप किया है। जिसकी माफी इन्हें इनकी मौत के बाद भी नहीं मिलेगी।

गोल्डी को बड़ा हर्जाना चुकाना होगा, मनकीरत लिस्ट में टॉप पर

हम आज भी क्लियर करते हैं कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का बदला जरूर लेंगे। चाहे टाइम जितना मर्जी लग जाए। जो भी बंदा जग्गू भगवानपुरिया, लॉरेंस और गोल्डी बराड़ का साथ देगा, उसे भी जरूर मारेंगे।
गोल्डी बराड़ को कहते हैं कि संत जी का नाम लेकर बात करने वाला कभी कमजोर और निहत्थों पर वार नहीं करता। न ही वह पैसे लेकर कत्ल करते हैं।
गोल्डी बराड़ को इसका भारी हर्जाना चुकाना होगा। मनकीरत औलख भी दोषी है। वह हमारी लिस्ट में सबसे टॉप पर है। सभी को मिलेंगे, वेट एंड वॉच कायरों।
लॉरेंस गैंग ने किया मूसेवाला का कत्ल
पंजाबी सिंगर मूसेवाला का 29 मई को मानसा के गांव जवाहरके में गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के कनाडा बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली।
पंजाब पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस को कत्ल का मास्टरमाइंड बनाया है। इस कत्ल में गोल्डी बराड़ के अलावा जग्गू भगवानपुरिया, लिपिन नेहरा समेत कई गैंगस्टर्स का रोल सामने आया है।
मूसेवाला का कत्ल करने वाले 3 शार्पशूटर्स प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश पकड़े जा चुके हैं। शूटर मन्नू और रूपा एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। छठा शूटर दीपक मुंडी अभी फरार है।

खबरें ये भी हैं….


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14