Prabhat Times
जालंधर। काफी अर्से से पदौन्नितयों का हक पाने के लिए संघर्ष कर रहे डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनिअन पंजाब द्वारा आज जालंधर में प्रदर्शन किया गया और अपनी मांगो के समर्थन में अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया।
यूनिअन के जिला प्रधान और राज्य के सहायक प्रैस सचिव तेजिन्द्र सिंह ने बताया कि दफ्तर में विभिन्न पद जिसमें सुपरडैंट ग्रेड-1, ग्रेड-2, पी.ए. टू डी.सी., सीनीय सहायक, सीनीयर स्केल स्टैनोग्राफर तथा दर्जा 4 के कलर्क की पदौन्नितियों का मामला काफी समय से लंबित है। इस बाबत कई बार एसोसिएशन द्वारा सरकार तक विभिन्न तरीकों से आवाज पहुंचाई गई है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। इन्ही मांगो के लेकर जालंधर डिवीज़न के अंर्तगत आते जिला जालंधर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर के सभी पदाधिकारियों द्वारा डिवीज़न स्तर पर रैली की गई और फिर मांगो संबंधी ज्ञापन दिया गया।
इस मौके पर यूनिअन के कैशियर सतवीर सिंह चंदी, प्रैस सचिव तेजवंत सिंह आहलूवालिया, तरनतारन के प्रधान रविन्द्र सिंह चीमा, महासिचव शिवकरण सिंह चीमा,  कपूरथला के प्रधान नरेंद्र सिंह चीमा, पठानकोट से महासचिव गुरदीप सफरी, होशियारपुर से वरिष्ठ उप प्रधान दीपक त्रेहण, मुख्य सलाहकार नरेश कुमार कौल, कैशियर राकेश अरोड़ा, उप प्रधान सुखविन्द्र कौर, उप प्रधान विजय कुमार, तरसेम लाल, कैशियर दविन्द्र सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान जगदीश चन्द्र सलूजा, महेश कुमार बंगड़, मुलख राज, प्रैस सचिव शिशभ अरोड़ा, सुखविन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, इंदू बाला, अनुदीप, मुनीष शर्मा, अमरदीप चंद, बलवंत सिंह, कर्मवीर सिंह, वरिन्द्र सिद्धू मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें