Prabhat Times
जालंधर। (DCP Gurmeet Singh CM Medal) हर बड़े से बड़े मसले को बेहद ही शांत स्वभाव से हल करने वाले कमिश्नरेट जालंधर के डी.सी.पी. गुरमीत सिंह को स्वतंत्रता दिवस के दिन सी.एम. मैडल से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग में लगभग 27 दिन रात सेवाएं देने वाले अनुभवी पी.पी.एस. अधिकारी गुरमीत सिंह का नाम चीफ मिनिस्टर मैडल फॉर आऊटस्टैडिंग डिवोशन-टू-डियूटी के लिए चयनित हुआ है।
बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा पुलिस विभाग के 15 अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा। इसी सूचि में डी.सी.पी. गुरमीत सिंह का नाम है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से अमृतसर में आज़ादी दिवस समागम दौरान डिप्टी पुलिस कमिश्नर गुरमीत सिंह को मैडल के साथ सम्मानित किया जाएगा। कमिश्नरेट में दिन रात कानून व्यवस्था बनाए रखने, इनवेस्टीगेशन सहित बढ़िया काम करने के लिए मैडल के लिए चुना गया है। उन्होनें पंजाब सरकार की तरफ से नशे ख़िलाफ़ शुरू किए अभियान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
साल 1993 में जिला फिरोज़पुर में बतौर इंस्पेक्टर भर्ती हुए पी.पी.एस. अधिकारी गुरमीत सिंह द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में सेवाएं दी। इंस्पैक्टर रैंक से पदौन्नतियां मिलने के पश्चात साल 2015 में सरकार ने उन्हें एस.एस.पी. तैनात किया। गुरमीत सिंह ने पुलिस विभाग में अपनी 27 साल और 08 महीने से ज़्यादा की सेवा दौरान फील्ड में सफलतापूर्वक अलग-अलग डियूटियां निभाई। उन्होंने कत्ल, लूट के कई मामलों को ट्रेस करने और ऐसे अपराधों के लिए ज़िम्मेदार गिरोह का पर्दाफाश करने में शानदार भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें