Prabhat Times
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से दुःखदायी खबर है। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना में बतौर डी.सी.पी. तैनात राजेन्द्र सिंह चीमा (Rajinder Singh Cheema) का निधन हो गया है। राजेन्द्र चीमा कुछ दिनों से बीमार थे और डी.एम.सी. में एडमिट थे। आज उनका देहांत हो गया।
वरिष्ठ पी.पी.एस. अधिकारी लंबे समय तक जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में सेवाएं दे चुके हैं। आतंकवादियों से जमकर लोहा लेने वाले राजेन्द्र चीमा को पिछले समय में पदौन्नत कर लुधियाना में बतौर डी.सी.पी. तैनात किया गया था।
पुलिस जिला खन्ना के गांव सिंघा दी सलौंधी निवासी राजेन्द्र सिंह चीमा कुछ दिनों से बीमार थे। सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उनहें वेंटीलेटर पर रखा गया था। आज सुबह राजेन्द्र चीमा ने अंतिम सांस ली।

ये भी पढ़ें