Prabhat Times
फिल्लौर (जालंधर)। (Deputy CM Sukhjinder Randawa Raid Phillaur Police Naka) पंजाब के गृहमंत्री डिप्टी सी.एम. सुखजिन्द्र रंधावा एक्शन में है। डिप्टी सी.एम. सुखजिन्द्र रंधावा ने सुबह सुबह ही जांलधर देहात के सतलुज नाके पर अचानक रेड की। इस दौरान नाके पर तैनात कर्मचारियों को डियूटी के दौरान लापरवाही के आरोप में थानेदार समेत तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक डिप्टी सी.एम. सुखजिन्द्र रंधावा सुबह-सुबह हाईवे पर लगे पुलिस नाकों पर अचानक चैकिंग की। वे जालंधर देहात के थाना फिल्लौर के सतलुज पुल पर लगे नाके पर पहुंचे। इस दौरान नाके पर तैनात कर्मचारी हाईवे पर डियूटी की बजाए वहां बने कैबिन में बैठे नज़र आए। डिप्टी सी.एम. रंधावा ने नाके पर तैनात कर्मचारियों का ब्यौरा लिया।
डिप्टी सी.एम. के अचानक रेड से जालंधर देहात पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक डिप्टी सी.एम. निकल चुके थे। पता चाल हैकि डिप्टी सी.एम. सुखजिन्द्र रंधावा द्वारा नाके पर मस्ती कर रहे थानेदार जगतार सिंह समेत 3 कर्मचारियों को त्वरित प्रभाव से सस्पैंड कर दिया है। डिप्टी सी.एम. रंधावा ने कहा कि फैस्टीवल सीज़न के दौरान पुलिस को और चौकसी से काम करना चाहिए। उन्होने कहा कि डियूटी के दौरान लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें