Prabhat Times
जालंधर। (Dietician Monisha Sikka becomes President of Inner Wheel Club Jalandhar West) लोगों को हेल्थ के प्रति जागरूक करने और इनर व्हील क्लब (डिस्ट्रिक्ट 307) के ज़रिए समाज सेवा में जुटी डाइटिशियन मोनीषा सिक्का को इनर व्हील क्लब जालंधर वेस्ट का प्रधान बनाया गया है।
उनके साथ ही रेशम कौर को जालंधर एलीट का प्रधान बनाया गया है। नए बने प्रधान को IWC (इनर व्हील क्लब) के पीडीसी डाक्टर एच.के. ग्रोवर, आईपीडीसी श्रीमती गुनिन्द्र कौर द्वारा कॉलर पहना कर प्रधान मनोनीत किया गया।
जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तेजिन्द्र विरदी को क्लब कोषाध्यक्ष और मीनू मेहता को आई.एस.ओ. बनाया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन आशु वढेरा ने किया। इस मौके पर इनर व्हील क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी व सदस्य तथा रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब की तरफ से डाक्टर्स डे 16 डाक्टर तथा सी.ए. डे पर 2 सी.ए. को सम्मानित किया गया। क्लब द्वारा अन्नपूर्णा डे पर मदर टैरेसा होम में जाकर फ्रूट बांटा गया।
कार्यक्रम में आए रोटेरियन डाक्टर एस.पी.एस. ग्रोवर ने इनर व्हील क्लब द्वारा समाज सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि भविष्य में वे हमेशा क्लब के साथ सेवा कार्यों में जुटे रहेंगे।
ये भी पढ़ें