Prabhat Times
जालंधर। पंजाब के प्रतिष्ठित चेन ऑफ डिप्स इंस्टीच्यूशंज (Chain of Dips Institution) के चेयरमैन गुरबचन सिंह का आज सुबह निधन हो गया। इंस्टीच्यूशन के एम.डी. तरविन्द्र सिंह राजू के पिता गुरबचन सिंह की मृत्यु से महानगर में शोक की लहर है।
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक श्री गुरबचन सिंह कुछ समय से बीमार थे। जालंधर के श्रीमन अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। आज तड़कसार उनका देहांत हो गया।
दिवंगत गुरबचन सिंह की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 13 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 3 बजे शमशानघाट, माडल टाऊन, जालंधर में किया जाएगा। इस दुःख की घड़ी में प्रभात टाइम्ज़ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। निराकार प्रभू परमात्मा के चरणों में प्रार्थना है कि महान आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।
ये भी पढ़ें