Prabhat Times
जालंधर। डिप्स चेन के सभी स्कूलों में नैशनल मैंगो डे पर विद्यार्थियों को आम के इतिहास और महत्व के बारे में बताने के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मैंगो ड्रेस पहन कर मैंगो से बनी विभिन्न डिश जैसे केक, स्मूदी, आइसक्रीम, सलाद, जूस का मजा लिया। इस दौरान बच्चों ने अपने पेरेंट्स की मदद करते हुए यह सभी डिशेज तैयार की। सभी विद्यार्थियों ने ऑनलाइन क्लास के दौरान अपने दोस्तों के साथ इन स्वादिष्ट डिशेज का मजा लिया और बताया कि आम भारत का राष्ट्रीय फल है। भारत में इसकी एक या दो नहीं बल्कि कई किस्में जैसे कि सफेदा, आम्रपाली, मल्लिका, मालदा, फजिया, तोता, दसहरी आदि पाई जाती है।
टीचर्स ने बच्चों को बताया कि आम हमारे देश में सदियों से पाए जाते है। उन्होंने बच्चों को आम के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसके साथ ही इसमें विटामिन ए, सी और डी भी काफी मात्रा में पाया जाता है लेकिन इसका सेवन एक निर्धारित मात्रा तक ही करना चाहिए क्योंकि अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। स्कूल प्रिंसिपल्स ने इस गतिविधि के लिए टीचर्स के साथ विद्यार्थियों के माता-पिता का भी धन्यावाद किया जो ऑनलाइन शिक्षा के दौरान इन गतिविधियों में अपना योगदान देते है।

ये भी पढ़ें