Prabhat Times
जालंधर। (Dips National Sports Day) डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों में नैशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए इंडोर और आउट डोर खेल प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया। इस दौरान प्री-विंग, प्राइमरी विंग और सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेलों जैसे कि लैमन रेस, हर्डल रेस, स्पून रेड, पिक एंड रन, सैक रेस, थ्री लैग आदि खेलों अपनों दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल्स ने विद्यार्थियों को बताया गया नैशनल खेल दिवस के मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। यह गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डिप्स के एमडी तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने खेलों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन देखते हुए उन्हें इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जीवन में खेलकूद भी उतना ही जरूरी है जितनी पढ़ाई, इसलिए जीवन में पढ़ाई और खेलों को पूरा महत्व देना चाहिए।
सीएओ रमनीक सिंह और जशन सिंह ने कहा खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में खेल के प्रति रूची पैदा करना है ताकि उन्हें शारीरिक तौर पर तंदरूस्त रखा जा सके। खेल न केवल हमारा मनोरंजन करते है बल्कि हमारे स्वास्थ्य का भी ध्यान रखते है और जीवन को अनुशासित करने में भी मदद करते है।

ये भी पढ़ें