Prabht Times
जालंधर। डिप्स चेन के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों और टीचर्स द्वारा प्राकृतिक साधनों को बचाने का संदेश देते हुए विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस मनाया गया। पोस्टर मेकिंग, पौधे लगा कर, कविता गायन द्वारा विद्यार्थियों ने बताया कि किस तरह से हम जंगलों और वन्यजीवो को खत्म कर प्रदूषण को बढ़ा कर कई तरह की समस्याओं को बढ़ावा दे रहे। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण को बचाने के विभिन्न तरीकों का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों और टीचर्स ने पर्यावरण को बचाने और हरियाली से युक्त जीवनशैली को अपनाने का प्रण लिया।
स्कूल प्रिंसिपल्स ने बच्चों की इन गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारी पृथ्वी को संतुलित रखता है। जंगलों में कई तरह के जानवर, कई तरह की जड़ी-बुटिया पाई जाती है, पर कुछ लोग अपने लाभ के लिए वनो और जंगलों को काट देते है। इसलिए हमें लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि वह जंगलों को न काटे क्योंकि यह जंगली जानवर और पेड़ – पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने में मदद करते है।
एमडी तरविंदर सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण स्थिर और बढ़िया समाज की नींव होता है इसलिए पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना बहुत ही जरूरी होता है। इसलिए हमें प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी चाहिए। सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि आज के समय में जीवन में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में हम अगर इस प्रकृति की सुरक्षा करेंगे तो आने वाला भविष्य खुशहाल बनेगा।

ये भी पढ़ें