Prabhat Times
जालंधर। (Dips organised healthy food based activities) अच्छे पोषण और स्वास्थ्य के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए डिप्स चेन के सभी स्कूलों में हैल्दी फूड एक्टिविटी करवाई गई। प्री विंग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। सीनियर वर्ग के बच्चों ने चित्रों और चार्ट की मदद से बच्चों को संतुलित और पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने फूड पिरामिड बना कर फूड र्स्कल और हेल्दी कुकिंग की जानकारी दी गई।
टीचर्स ने उनको बताया कि मानसिक और बैद्धिक विकास हमारे पौष्टिक आहार पर निर्भर करता है। देश में लोगों को पौष्टिक आहार संबंधी जागरूक करने और पोषण संबंधी सही तथ्यों के बारे में जागरूक करने के लिए सितंबर महीने में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इसमें देशवासियों को दैनिक आहार में पाए जाने वाले जरूरी विटामिन, प्रोटीन व अन्य पौष्टिक तत्वों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए डिप्स में इस गतिविधि का आयोजन किया गया।
स्कूल प्रिंसिपल्स ने कहा कि भोजन हमारे शरीर को ऊर्जा, शक्ति व अन्य पौष्टिक तत्व देता है जो  बढ़ने और ठीक से काम करने के लिए अति आवश्यक है। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और सेहत के लिए संतुलित आहार बहुत ही जरूरी है।

ये भी पढ़ें