Prabhat Times
जालंधर। (Double Murder) जालंधर में बड़ी वारदात की सूचना है। जालंधर देहात के थाना लोहियां के अंर्तगत आते गांव अलीपुर में बीती रात मां बेटे का कत्ल कर दिया। महिला का शव घर में तथा उसके बेटे का शव घर के निकट खेतों में मिला।
दोनो का तेजधार हथियारों से बेरहमी से कत्ल किया गया। मां बेटे का कत्ल लूट के ईरादे से किया गया। जालंधर देहात पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना लोहियां के अंर्तगत आते गांव अलीपुर में करतारी व उसका बेटा मंगत राम रहते हैं। आज सुबह पड़ौसियों को घर में किसी घटना की आशंका होने पर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस मौके पर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था और महिला करतारी का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके सिर पर तेजधार हथियारों के गहरे घाव थे। पुलिस ने घटना स्थल पर सर्च की तो घर से थोड़ा दूर खेतों में करतारी के बेटे मंगत राम का शव मिला।
मंगत राम के शरीर पर भी तेजधार हथियारों के घाव मिले है। डबल मर्डर की सूचना मिलते ही एस.पी. इनवेस्टीगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, डी.एस.पी. शाहकोट, थाना लोहियां के एस.एच.ओ. बलविन्द्र सिंह मौके पर जांच कर रहे हैं।
गांव वासियों ने बताया कि महिला करतारी बोल नहीं सकती और मंगत राम भी अपाहिज है। मां बेटा दोनो मांग व पशु चराने का काम करके गुजारा कर रहे थे। गांववासियों के मुताबिक इस घर में पहले भी चोरी की दो तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें