Prabhat Times
जालंधर। महानगर जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के पॉश एरिया ग्रेटर कैलाश में एक कोठी में दो लोगों के शव मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह ग्रेटर कैलाश ईलाके में निर्माणाधीन कोठी में दो प्रवासी श्रमिकों के शव मिले हैं। घटना का पता चलते ही ईलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही ए.सी.पी. नार्थ, थाना नम्बर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। दो लोगों के शव पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। जानकारी के मुताबिक दोनो युवकों के सिर और शरीर पर घाव पाए गए हैं। दोनो शव खून से लथपथ हैं। पुलिस इस मामले में विभिन्न थ्यौरियों पर काम कर रही है। ये भी आशंका है कि दोनों का आपस में में विवाद हुआ और ये भी है कि किसी ने दोनो का मर्डर किया।
घटनास्थल देखने से स्पष्ट है कि कोठी निर्माणाधीन है और ये दोनो मज़दूर यहीं पर रह रहे थे। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। जांच के पश्चात ही सही तथ्य सामने आए पाएंगे।

ये भी पढ़ें