Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर महानगर जालंधर से हैं। जालंधर के कपूरथला रोड़ पर स्थित जम्मू अस्पताल (Jammu Hospital) के डाक्टर गुरविन्द्र जम्मू (Dr Gurwinder Jammu) की फेसबुक आई.डी. हैक हुई है।
हैकर द्वारा डाक्टर जम्मू की फेक आई.डी. के ज़रिए उनके जानकारों को मैसेंजर पर मैसेज कर आर्थिक मदद मांगी जा रही है। इस सनसनीखेज तथ्य का खुलासा होने पर डाक्टर जम्मू ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने जानकारों को एलर्ट किया है और पुलिस को शिकायत भी दर्ज करवा दी है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात अचानक डाक्टर गुरविन्द्र जम्मू के फेसबुक फ्रैंडज़ को मैसेंजर पर मैसेज मिलने शुरु हुए। फेसबुक आई.डी. पर डाक्टर गुरविन्द्र की फोटो और डिटेल होने के कारण कई दोस्तों ने मैसेंजर चैट शुरु की। लेकिन जैसे ही फेक आई.डी. से डाक्टर जम्मू द्वारा 20-25000 रूपए की मदद मांगी गई तो उनके फ्रैंडज़ का माथा ठनका। कई दोस्तों ने तुरंत उन्हें फोन पर संपर्क करके इस बारे में जानकारी दी।
पता चलते ही डाक्टर गुरविन्द्र जम्मू द्वारा अपनी फेसबुक आई.डी. पर तुरंत एलर्ट दिया गया। उन्होने एलर्ट किया कि उनकी फेसबुक पर फर्जी आई.डी. के जरिए हैकर द्वारा रूपए मांगे जा रहे हैं। उन्हें पैसे की जरूरत नहीं है।
फिलहाल जांच में पता चला है कि हैकर द्वारा डाक्टर गुरविन्द्र जम्मू की फोटो लगाकर फर्जी आई.डी. बनाई गई और उनके ही फ्रैंडज़ लिस्ट के मुताबिक कई लोगों को फ्रैंड रिकवेस्ट भेजी गई। जिसने एक्सैप्ट की तो मैसेंजर पर उन्हें मैसेज करे रूपए मांगे गए।
पता चला है कि कई लोगो को गूगल पे अकाउंट नंबर सैंड करके 20-25 हज़ार रूपए मांगे गए। पता चला है कि हैकर द्वारा जिसके साथ भी मैसेंजर चैट की गई, कुछ ही देर बाद चैट डिलीट कर दी गई। ये भी पता चला है कि फर्जी फेसबुक आई.डी. भी डिलीट हो चुकी है। मैसेंजर चैट में गूगल पे का जो नंबर दिया गया था वे भी बंद है।
इस संबंधी संपर्क करने पर डाक्टर गुरविन्द्र जम्मू ने बताया कि रात के समय उन्हें कई दोस्तों के फोन आने पर इस बारे में पता चला। उन्होने तुरंत सोशल मीडिया के ज़रिए जानकारों को एलर्ट किया तथा पुलिस के साईबर सैल को ऑनलाईन कम्पलेट फाईल की। डाक्टर जम्मू के मुताबिक किसी जानकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। डाक्टर गुरविन्द्र जम्मू ने इस तरह के फ्राड से एलर्ट रहने की अपील की है।

ये भी पढ़ें