Prabhat Times 
होशियारपुर। कोरोना कॉल में खुद की परवाह न किए बगैर निष्ठा व समर्पण भाव से बेहतरीन सेहत सेवाएं देने वाले जिला होशियारपुर के सेहत अधिकारी और पुलिस अस्पताल के एस.एम.ओ. डाक्टर लखबीर सिंह को आज एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल द्वारा डी.जी.पी. ऑनर से सम्मानित किया गया।
डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता द्वारा दिए गए इस सम्मान को डाक्टर लखबीर सिंह को सौंपते हुए एस.एस.पी. नवजोत माहल ने कहा कि डाक्टर लखबीर सिंह ने डियूटी निष्ठा, ईमानदारी और लगन से निभाई है। डियूटी के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देखते हुए डाक्टर लखबीर सिंह को सम्मान दिया गया है।
एस.एस.पी. नवजोत माहल ने कहा कि इस संकट की समय डाक्टर लखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अस्पताल में न सिर्फ पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों बल्कि आम जनता को भी जरूरी सेहत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। पुलिस अस्पताल में कोविड वैक्सीन लगाने के साथ साथ आर.टी.पी.सी.आर. सैंपलिंग भी लगातार चल रही है जो कि आम जनता के लिए भी बड़ी सुविधा है।
डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता और एस.एस.पी. नवजोत माहल का धन्यवाद करते हुए डाक्टर लखबीर सिंह ने कहा कि पुलिस अस्पताल में रोजाना टेस्टिंग तथा लाभार्थियों को वैक्सीन दी जा रही है। उन्होने कहाकि पुलिस अस्पताल की टीम द्वारा जिला के अलग अलग क्षेत्रों में जाकर वेक्सीनेशन मुहिम चलाई जा रही है, साथ में आर.टी.पी.सी.आर. सैंपलिंग भी की जा रही है।
डाक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि आज डी.जी.पी. पंजाब की तरफ से राज्य के सभी पुलिस दफ्तरों में स्टाफ के आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट करने के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एस.एस.पी. नवजोत माहल के निर्देशों पर प्रशासकीय कांपलैक्स में आज विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें 80 से ज्यादा कर्मचारियों के सैंपल लिए गए।

ये भी पढ़ें