Prabhat Times
चंडीगढ़। अंतराष्ट्रीय ड्रग रैकेट  (drug racket) में पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। ड्रग रैकेट की जांच के दौरान डयूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले पंजाब पुलिस के डी.आई.जी. समेत 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पैंड कर दिया गया है।
सस्पैंड किए गए अधिकारियों में डी.आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, एस.पी. वरिन्द्रजीत सिंह थिंद (सहायक कमाडैंट, चौथी आई.आर.बी. पठानकोट), एस.पी. सेवा सिंह मल्ली (एस.पी. डी. फरीदकोट), डी.एस.पी. परमिन्द्र सिंह बाठ तथा करणशेर सिंह डी.एस.पी. डी. फतेहगढ़ साहिब को सस्पैंड कर दिया गया है।
बता दें कि परमराज सिंह उमरानंगल पहले ही एक मामले में सस्पैंड चल रहे हैं। जानकारी मिली है कि बीते समय में पुलिस जिला खन्ना के पायल एरिया में पकड़े गए ड्रग तस्कर गुरदीप सिंह राणो मामले की जांच चल रही थी।
बता दें कि 6 नवंबर को एस.टी.एफ. ने पुलिस जिला खन्ना के पायल एरिया के पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह राणो व उसके साथियों को 25 करोड़ मूल्य की 5 किलो हैरोईन, करीब 21 लाख रूपए, हथियार साथ गिरफ्तार किया था।
एस.टी.एफ. ने आरोपी की करोड़ों मूल्य की लगज़री गाड़ियां भी जब्त की थी। सूत्रों से पता चला है कि इन अधिकारियों पर आरोप रहे कि ये अधिकारी ड्रग तस्कर पूर्व सरपंच को संरक्षण देते थे। ये भी चर्चा रही कि ड्रग तस्कर को पायलट के साथ साथ गनमैन जैसी सुविधाएं भी दी गई थी। पता चला है कि ड्रग रैकेट में इन पुलिस अधिकारियों द्वारा संरक्षण दिए जाने की संलिप्तता पाई जाने के पश्चात ये बड़ा एक्शन लिया गया है।

ये भी पढ़ें