जालंधर (ब्यूरो): रांची से अफीम लाकर पंजाब बेचने वाले दो तस्करो को जालंधर देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो तस्करों सो 6 किलो अफीम बरामद की गई है। जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना भोगपुर के एस.एच.ओ. जरनैल सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ड्रग स्मगलिंग कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर एस.पी. इनवेस्टीगेशन सर्वजीत सिंह बाहिया, डी.एस.पी. रणजीत सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि गांव चक्क जंडू के निकट नाके के दौरान इनौवा गाड़ी में सवार दो तस्कर लखबीर चंद तथा गुरप्रीत सिंह दोनो वासी शांति नगर, बजवाड़ा, होशियारपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गुरप्रीत के पास से 2 किलो 600 ग्राम तथा बाद में गाड़ी की सर्च करने पर 3 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपियों ने रांची से कुल 6 किलो अफीम जालंधर, होशियारपुर ईलाके में सप्लाई करने के लिए मंगवाई थी।

एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि ये लोग पिछले करीब 6 महीने से तस्करी कर रहे थे। उनका सम्पर्क रांची के कुछ स्मगलरों के साथ हुआ था। ये लोग वहां से करीब 70 हज़ार रूपए किलो के हिसाब से अफीम मंगवाते और यहां दौगुणी कीमतों पर बेचते थे।  तस्करों से उनके तस्करी के नेटवर्क व ग्राहकों के बारे में पूछताछ की जा रही है।