Prabhat Times
जालंधर। (Drug Smuggler Arrest) जिला होशियारपुर की पुलिस ने नशा तस्करों को करारा झटका दिया है। खतरनाक आतंकवादी दया सिंह लहौरिया के साथी और कुख्यात अपराधी सुखविन्द्र सिंह सुक्खी व उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की लगज़री गाड़ी फार्च्यूनर में बंपर और रेडिएटर के बीच बने स्पैशल बाक्स में छिपाई गई 40 करोड़ की हैरोईन पुलिस ने बरामद की है।
जिला होशियारपुर के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ के इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली थी कि खतरनाक तस्कर एरिया में हैरोईन की खेप लेकर निकल रहे हैं।
सूचना मिलते ही एस.पी. रविन्द्रपाल सिंह संधू, एस.पी.मनदीप सिंह, ए.सी.पी. तुषार गुप्ता, डी.एस.पी. प्रेम सिंह के नेतृत्व में योजनाबद्ध ढंग से की गई जांच के दौरान गांव ठुआणा के निकट नाकाबंदी के दौरान फार्च्यूनर गाड़ी में सवार तीन तस्कर सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खी वासी बरनाला, मनप्रीत सिंह, जगदीप सिंह वासी पटियाला को गिरफ्तार किया। फार्च्यूनर गाड़ी में रेडिएटर और बंपर के बीच बनाए गए स्पैशल बाक्स में छिपाई गई 40 करोड़ रूपए मूल्य की 8 किलो हैरोईन बरामद की गई।

आर.डी.एक्स समेत पकड़ा जा चुका है सुक्खी

एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि सुक्खी खतरनाक आतंकी दया सिंह लहौरिया का भी साथी रह चुका है। उसके खिलाफ दिल्ली, रोपड़ में अपराधिक केस दर्ज हैं। काफी समय पहले वे विस्फोटक सामग्री आर.डी.एक्स समेत भी गिरफ्तार हो चुका है। साल 2019 में जमानत पर छूटने के पश्चात वे एक बार फिर तस्करी करने लगा था। तस्करी में पटियाला निवासी अमरीक सिंह भी इसके साथ था।

चूरा पोस्त समेत तस्कर काबू

एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि इसी प्रकार सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. बूटा सिंह ने सुरिन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा, फुम्मण सिंह उर्फ काली, छिन्दरपाल सिंह उर्फ छिंदा वासी बुर्ज हुसन, बिलगा, जालंधर को गिरफ्तार करके 20 लाख की ड्रग मनी, 5 किलो चूरा पोस्त तथा एक स्कारपिओ गाड़ी बरामद की है।
ये भी पढ़ें