Prabhat Times
जालंधर। कोरोना अपना भयानक रूप दिखा रहा है। कोरोना वारयस संक्रमण के कारण आज पंजाब पुलिस को गहरा आघात पहुंचा है। पंजाब पुलिस के पी.पी.एस. अधिकारी डी.एस.पी. वरिन्द्रपाल सिंह की कोरोना वायरस संक्रमित होने के कारण मृत्यु हो गई है।
बता दें कि डी.एस.पी. वरिन्द्रपाल सिंह इस समय जालंधर देहात के सब डिवीज़न शाहकोट में तैनात थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। कोरोन टैस्ट रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। लुधियाना के अस्पताल में भी उनका ईलाज चला। लेकिन वे कोरोना से जंग हार गए।
डी.एस.पी. वरिन्द्रपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज 12 बजे शमशानघाट, सराभा नगर, लुधियाना में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें