जालंधर (ब्यूरो): डी.जी.पी. पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा कोरोना संकट के बीच दिन रात डियूटी कर रहे जालंधर देहात में तैनात डी.एस.पी. सर्वजीत राए को एक्सम्पलरी सेवा के लिए डी.जी.पी. डिस्क से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि डी.एस.पी. सर्वजीत राए पिछले लम्बे अर्से से जालंधर व आसपास के जिलों में सेवाएं दे चुके हैं। बीते साल पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी डी.एस.पी. सर्वजीत राए दिन रात डियूटी की।

अब कोरोना संकट के दौरान डी.एस.पी. सर्वजीत राए एक बार फिर कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ समाज की सेवा कर रहे हैं। डी.एस.पी. राए द्वारा डियूटी के दौरान सैंकड़ो लोगो तक अपने वाहनों में राशन के साथ साथ हर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हर पल प्रयासरत रहे।

इस बारे में सम्पर्क करने पर डी.एस.पी. सर्वजीत राए ने डी.जी.पी. दिनकुर गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवजोत माहल के निर्देशों पर वे काम कर रहे हैं।

पुलिस की डियूटी कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं बल्कि जरूरतमंद लोगों की सेवा भी है। वे अपनी डियूटी निभा रहे है।