Prabhat Times
जालंधर। शहरवासियों का अपने घर का सपना अब पूरा होगा। लोगों के घर की सिर्फ दीवारें ही नहीं बल्कि जमीन और छत भी अब अपनी होगी और वो भी बिल्कुल आधुनिक स्टाईल में।
जी हां, ईको होम्स द्वारा अपने चैनल पार्टनर पी.एल.पी. के साथ मिलकर जालंधर के 66 फुटी रोड़ पर प्रोजैक्ट लांच किया है। जिसमें वे बेहद ही आधुनिक स्टाईल में बने विल्लाज़ उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं।
पी.एल.पी. कंपनी के मोहित अनेजा और अमित अनेजा ने बताया कि पिछले कई सालों से उनकी कंपनी द्वारा लोगों की सपने साकार करने के लिए काम कर रही है। इसमें हर व्यक्ति की जरूरत तथा शौक के मद्देनज़र रखते हुए ही प्रोजैक्ट लांच करती है।
मोहित अनेजा व अमित अनेजा ने बताया कि कंपनी द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया कि फ्लैट्स में लोगों को लाखों रूपए खर्च कर सिर्फ दीवारें ही मिलती हैं।
लेकिन इको होम तथा पी.एल.पी. द्वारा लांच किए गए प्रोजैक्ट में सिर्फ दीवारें ही नहीं बल्कि जमीन और छत भी उपभोक्ता की अपनी होगी।
मोहित अनेजा, अमित अनेजा ने बताया कि ईको होम्ज़ द्वारा 66 फुटी रोड़ पर 3 बी.एच.के. औॅर 4 बी.एच.के. इंडीपैंडेट विल्ला तैयार किए गए हैं। जिसमें उपभोक्ता को पार्क, सी.सी.टी.वी., सुरक्षा, सड़कों समेत मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मोहित अनेजा व अमित अनेजा ने बताया कि आने वाले समय में स्पोर्टस एकैडमी भी तैयार होगी। जिसमें हर प्रकार की ईनडोर गेम्ज़ का प्रोविज़न दिए जाएंगे।
एक सवाल के जवाब में मोहित व अमित ने बताया कि ग्राहकों के लिए ईज़ी लोन सुविधा भी उपलब्ध है।