Prabhat Times
नई दिल्ली। (Marriage) शादियों में दुल्हन को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार होता है वह है अपनी एंट्री। इंटरनेट पर दुल्हन की एंट्री के कई वीडियोज हैं जिनमें दुल्हन अलग-अलग अंदाज में आती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन अपने दुल्हे के साथ ग्रैंड एंट्री ले रही है और उसका स्वागत रॉयल अंदाज में किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो को @gostudyiqraa नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो को अपलोड करते हुए यूजर ने लिखा है- ये हर लड़की का सपना होता है।
शेयर किए जा रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हा-दुल्हन वेन्यू के सामने खड़े हैं और उनके स्वागत के लिए जबरदस्त आतिशबाजी और संगीत बज रहा है। जोड़े का स्वागत एकदम रॉयल अंदाज में हो रहा है, पूरा परिवार इस स्वागत में लगा है।
जिस तरह की आतिशबाजी पहले WWE में अंडरटेकर की एंट्री पर देखने को मिलती थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और उन्हें WWE की याद आ गई। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तीन हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं और ये सिलसिला अब भी जारी है।

देखें Video

ये भी पढ़ें