Prabhat Times
पटियाला। (Er. Baldev Singh Sran, CMD, PSPCL, Punjab)   पंजाब स्टेट पॉवर निगम के नवनियुक्त सी.एम.डी. इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने पहले ही दिन अपने ईरादे स्पष्ट कर दिए हैं। इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के ज़रिए मलाईदार सीटों के चाहवान और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी दी है। इंजीनियर सरां ने स्पष्ट कहा है कि मनचाही सीटों के लिए सिफारिश करवाने वाले अधिकारी कर्मचारी सावधान रहें। साथ ही कर्मचारियों को भ्रष्टाचार से भी दूर रहने की नसीहत देते हुए विभाग की बेहतरी और उपभोक्ताओं की समस्याओं को पहल के आधार पर दूर करने की सलाह दी है।
आज सुबह सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में इंजीनियर सरां ने लिखा कि अभी उन्होने पद भी नहीं संभाला कि उन्हें बहूत अधिकारियों द्वारा मनचाही पद प्राप्त करने के लिए सिफारिश भी आनी शुरू हो गई हैं। उन पर नियुक्ति के लिए भी दबाव डाला जा रहा है। पॉवरकाम के नए सी.एम.डी. इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने पोस्ट में कहा कि इतनी तत्परता विभाग तथा लोगों के काम में दिखाई जाए तो बेहतरी होगी। इंजीनियर सरां ने लिखा कि किसी स्टेशन की जगह किसी विशेष पद की मांग करना भ्रष्ट मानसिकता को दर्शाता है। सी.एम.डी. के मुताबिक इस बात से वे दुःखी हैं और शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। पिछले कार्यकाल के दौरान भी यही विषय दुःखदायी और निराश का विषय रहा था।
सी.एम.डी. बलदेव सिंह सरां ने कहा कि वे बिजली क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ाने के लिए नियुक्त नहीं हुए हैं बल्कि बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के के साथ साथ अधिकारियों, कर्मचारियों की समस्याओं को समझना और हल करना चाहते हैं। इंजीनियर सरां ने लिखा कि पैसे की भूख पूरी करने के लिए किसी व्यक्ति विशेष की सहायता करने का मेरा कोई ईरादा नहीं। भ्रष्टाचार को लेकर विभाग पहले से ही बदनाम है, पर इस बदनामी को कम करने के लिए सभी को अपना योगदान देने की जरूरत है। इंजीनियर सरां ने कहा कि सभी कर्मचारी अधिकारी खासकर इंजीनियर को अपील है कि वे विभाग की कारगुजारी को बेहतर बना कर इसे बचाने की कोशिश में योगदान दे।

शुभकामनाएं देने वालों की भी की ये अपील

इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने एक और पोस्ट सोशल मीडिया पर सांझी की है। जिसमें उन्होने लिखा कि पी.एस.पी.सी.एल. के सी.एम.डी. का पद मिलने के पश्चात अनगिनत शुभचिंतको की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। वे हार्थिक आभारी हैं। लेकिन चल रहे जोड़-मेल के मद्देनज़र गुलदस्तों इत्यादि के साथ खुशी का इज़हार करना ठीक नहीं। सभी की प्यार भरे शब्द ही अच्छा तोहफा है। वैसे भी कोविड नया रूप के संदिग्ध हालात के कारण व्यक्तिगत मेलजोल कम करना अच्छा है। बिना मिले भी आप सभी की शुभकामनाएँ मेरे तक पुहंच रही हैं। इस जिम्मेदारी को सफलता के साथ निभाने के लिए सभी को सहयोग की जरूरत है।
“प्रभात प्रीत” का नवंबर एडीशन देखने के लिए क्लिक करें

ये भी पढ़ें