Prabhat Times
जालंधर। नगर निगम जालंधर के पूर्व पार्षद व वरिष्ठ अकाली नेत्री बीबी कुलदीप कौर खालसा का आज निधन हो गया। जालंधर के मखदूमपुरा निवासी कुलदीप कौर खालसा पत्नी स्वर्गीय हरजीत सिंह साल 1997 में शिरोमणि अकाली दल की और से वार्ड नंबर 40 से पार्षद रही। इसके पश्चात व शिरोमणि अकाली दल में कई वरिष्ठ पदों पर सेवाएं देती रही।
बीबी कुलदीप कौर खालसा का अंतिम संस्कार आज शनिवार दोपहर बाद 3.30 बजे हरनामदासपुरा शमशानघाट में होगा। उनकी अंतिम शव यात्रा 3 बजे उनके मखदूमपुरा निवास से हरनामदासपुरा शमशानघाट के लिए चेलगी और 3.30 बजे उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस शोक दुःख के मौके पर दिवंगत बीबी कुलदीप कौर खालसा के देवर बलविन्द्र सिंह, सतविन्द्र सिंह और जगदेव सिंह जंगी के साथ जतिन्द्र सिंह बब्बू नीलकंठ, पार्षद गुरविन्द्रपाल सिंह बण्टी नीलकंठ व समाज को विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों द्वारा शोक जताया गया है।
ये भी पढ़ें