Prabhat Times
चंडीगढ़। (Ex DGP Sumedh Saini Arrest) पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी की गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के एक मामले में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा की गई है। फिलहाल इस मामले में अधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा रहा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुमेध सैनी की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।
जानकारी के अनुसार पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को हिरासत में ले लिया है। वह आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा केस दर्ज किया गया था। पता चला है कि पूर्व डी.जी.पी. रात लगभग 8 बजे खुद इनवेस्टीगेशन ज्वाईन करने के लिए विजिलेंस भवन, सेक्टर-68, मोहाली गए थे।अब खबर आ रहा है कि लगभग 9.45 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो ने सैनी के खिलाफ डीजीपी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान पंजाब पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में कथित तौर पर रिश्वत लेने के आरोप में आज एक नया मामला दर्ज किया है।
बता दें कि विजीलैंस ब्यूरो द्वारा कुछ दिन पहले कोठी के जाली एग्रीमैंट बनाने के मामले में उनके घर रेड की थी। लेकिन काफी जद्दोजहद के बाद विजीलैंस टीम वापस लौट गई थी। बताया जा रहा है कि आज सुमेध सैनी अदालती आदेशों के मुताबिक इनवेस्टीगेशन ज्वाईन करने पहुंचे थे। जहां उनकी गिरफ्तारी हुई है।

ये भी पढ़ें