Prabht Times
जालंधर। महानगर जालंधर में देर शाम एक और बड़ी वारदात हुई है। जालंधर नार्थ हल्के के विधायक बावा हैनरी और पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर में गोली चलने की सूचना है। पता चला है कि दो पक्षों में विवाद का राजीनामा करने के लिए दोनो पक्ष पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर मे एकत्र हुए थे। जहां दोनो पक्ष फिर भिड़ गए और एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली मोहल्ला कोट निवासी मोंटू के लगी है।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला कोट निवासी मोंटू और शहजादा का बीते दिन से विवाद चल रहा था। दोनो पक्ष गाड़ी तोड़े जाने के मामले में पिछले एक दो दिन से आपस मे भिड़ रहे थे। आज देर शाम दोनो पक्षों को समझौता करवाने के लिए पूर्व मंत्री अवतार हैनरी के दफ्तर बुलाया गया।
पता चला है कि शहजादा व उसके समर्थक दफ्तर के बाहर बने खुली जगह पर बैठे हुए थे। इसी बीच मौंटू अपने समर्थकों के साथ वहां आ गया। पूर्व मंत्री अवतार हैनरी किसी काम से अपने दफ्तर के अंदर चले गए। जैसे ही अवतार हैनरी दफ्तर के अंदर गए तो अचानक दोनो पक्ष तल्खी में आ गए। एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नौबत हाथापाई तक आ गई। इसी बीच शहजादा ने अपने वैपन से गोली चला दी। गोली मौंटू के पांव पर लगी। गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। मौंटू को अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें