Prabhat Times 
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार इंदरजीत सिंह जीरा के अकस्माक निधन की सूचना है। जत्थेदार इंदरजीत सिंह की मृत्यु की सूचना उनके बेटे कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा ने सोशल मीडिया पर सांझी की। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इंदरजीत जीरा की मृत्यु पर शोक जताया है।
सुबह कुलबीर जीरा ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि मेरे पिताजत्थेदार इंदरजीत सिंह जीरा (पूर्व मंत्री, पूर्व मंत्री) आज सुबह 5 बजे सांसारिक यात्रा पूर्ण कर गुरु महाराज जी के चरणों में चले गए। उनका अंतिम संस्कार ग्राम बस्ती बूटा वाली (जीरा) में किया जाएगा। अंतिम संस्कार शाम 3 बजे होगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा के पिता जत्थेदार इंदरजीत सिंह जीरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंदरजीत सिंह जीरा के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। वह पार्टी के सिपाही थे, जिन्होंने जीवन भर लोगों के लिए अथक परिश्रम किया। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। वाहेगुरु उन्हें शाश्वत शांति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें