Prabhat Times
गुरदासपुर। (murder) पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर है। गुरदासपुर के गांव कलेर खुर्द में जमीनी विवाद के चलते पूर्व फौजी ने अपने दो सगे भाईयों का कत्ल कर दिया।
विवाद के पीछे कई दशकों से चल रहा जमीनी विवाद बताया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव कलेर खुर्द में रहते पूर्व फौजी विरसा सिंह का अपने भाई अमरीक सिंह व हरभजन सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। पता चला है कि अदालत का फैसला भी एक पक्ष के हक में आया।
अदालती फैसले के पश्चात आज अमरीक और हरभजन सिंह विवादित जमीन पर पुहंचे। बताया जा रहा है कि दोनो भाई विवादित जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचे थे।
लेकिन इसी बीच पूर्व फौजी विरसा सिंह भी अपने परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। दोनो पक्षों में विवाद हो गया और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
इसी बीच पूर्व फौजी विरसा सिंह ने फायरिंग कर दी। अमरीक और हरभजन गोली लगते ही मौके पर ही ढेर हो गए।
विवाद के बीच एक महिला समेत दो लोगों के घायल होने की भी सूचना है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।