Prabhat Times
मंडी गोबिंदगढ़। (Explosion in Steel Mill Punjab) पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में भादला की स्टील मिल में बड़ा हादसा हुआ है। के पास पंजाब स्टील मिल में भट्ठी में धमाके से दस से अधिक मजदूर झुलस गए। इनमें से पांच मजदूर सौ फीसद झुलस गए हैं। बाकी 50 से 70 फीसद तक झुलसे बताए जा रहे हैं। धमाके में घायल हुए सभी लोगों को डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया है, जहां पांच मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मिल में भट्ठी के बीच जब माल पिघलाया जा रहा था तो इसी बीच भट्ठी में कोई ऐसी चीज चली गई, जिससे धमाका गया। इस दौरान गर्म माल वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इससे मिल में अफरा तफरी मच गई। झुलसे मजदूर जमीन पर तड़प रहे थे। इनमें से कुछ मजदूरों को सीधे डीएमसी अस्पताल भर्ती कराया गया।
सात मजदूरों को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। इन्हें फर्स्ट एड देने के बाद मालिकों के कहने पर डीएमसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर आकाश गोयल ने बताया कि पांच मजदूर तो 100 फीसद तक झुलस चुके थे। बाकी 50 से 70 फीसद झुलसे हैं। हालत काफी नाजुक बनी हुई है। उन्होंने फर्स्ट एड देकर सभी को रेफर कर दिया गया। वहीं, वीरवार धमाके की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। मिल में काम करने वाले मजदूरों के परिजन इधर-उधर भागने लगे। पुलिस प्रशासन ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

ये भी पढ़ें