Prabhat Times
लुधियाना। लुधियाना में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ढाबा रोड के मुकुंद सिंह नगर में बिल्डिंग का लेंटर गिरने से कई वर्कर दब गए। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि यहां पर किसी फैक्ट्री का लेंटर पड़ रहा था। दबे लोगों में कुछ महिला कामगार भी शामिल है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई है। लैंटर गिरते ही धूल के गुब्बार के साथ जोरदार आवाज आई। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग मौके पर पहुंचे एवं लैंटर के नीचे दबे लोगों को बचाने का काम शुरू किया।
इस दौरान पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम एवं एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं। पुलिस हादसे के कारणाें की जांच कर रही है। गाैरतलब है कि शहर में कई स्थानाें पर जर्जर इमारत में हादसे का खतरा रहता है। ऐसे हादसाे के लिए नगर निगम का सुस्त रवैय्या भी जिम्मेदार है।
गाैरतलब है कि ताजपुर रोड की गीता कालोनी स्थित एडी डाइंग फैक्ट्री में कुछ दिन पहले मशीन के सॉफ्ट फ्लो में अचानक धमाका हो गया था। इससे मशीन का एक पार्ट सौ फुट हवा में उछला और बरामदे की छत पर जा गिरा था। हादसे में वहां सो रहे चार मजदूर बुरी तरह घायल हो गए थे। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए थे।
ये भी पढ़ें