Prabhat Times
चंडीगढ़। (Famous Singer Daler Mehndi Arrest) मशहूर सिंगर दलेर मेंहदी को गिरफ्तार किया गया है। दलेर मेंहदी की गिरफ्तारी अदालती आदेशों के बाद हुई है। दलेर मेंहदी की गिरफ्तारी कबूतरबाजी के मामले में हुई है।
अदालत ने आरोपी दलेर मेंहदी को कुछ साल पहले कबूतरबाजी के मामले में 2 साल की कैद की सजा दी गई थी। सजा को लेकर दलेर मेंहदी ने अदालत में अपील की थी।
आज अदालत ने सजा बरकरार रखी। जिसके तुरंत बाद दलेर मेंहदी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
बता दें कि दलेर मेंहदी के खिलाफ लगभग 20 साल पहले कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसके पश्चात लगभग 15 साल बाद 2018 में अदालत ने दलेर मेहदी को 2 साल की सजा सुनाई।
अदालत के फैसले के खिलाफ दलेर मेंहदी ने याचिका दायर की। याचिका पर लगभग 4 साल सुनवाई चली और आज अदालत ने याचिका खारिज कर दी। अदालत ने दलेर मेंहदी को सुनाई गई सजा बरकरार रखी है।
बता दें कि 2003 में दलेर मेहदी व उनके भाई शमशेर सिंह पर कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था।
आरोप रहा कि दलेर मेहदी अपनी टीम के साथ लोगों को विदेश भेज कर मोटी रकम वसूलते हैं। दलेर मेंहदी के खिलाफ कबूतरबाजी के कई दर्ज हुए थे।

ये भी पढ़ें


Subscribe YouTube Channel

Prabhat Times

Click to Join Prabhat Times FB Page

https://www.facebook.com/Prabhattimes14/

Join Telegram

https://t.me/prabhattimes14