Prabhat Times
चंडीगढ़। आल इंडिया संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 26, 27 नवंबर को दिल्ली जाने के दौरान अगर उन्हें रोका गया तो वे बड़ा एक्शन लेंगे।
किसानों द्वारा पंजाब से दिल्ली आने जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। किसी को भी पंजाब में नहीं आने दिया जाएगा।
चंडीगढ़ मे पत्रकार वार्ता के दौरान आल इंडिया संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि 26, 27 नवंबर को दिल्ली में किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिसमें सभी किसानों ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली जाएंगे। किसानों ने कहा कि अगर उन्हें दिल्ली में ऐंटरी से रोका गया तो इसके पश्चात आंदोलन तेज होगा।
किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर किसानों को प्रदर्शन के लिए दिल्ली में प्रवेश से रोका गया तो वे सभी वहीं धरने पर बैठ जाएंगे और दिल्ली आने जाने के सारे रास्त बंद कर दिए जाएंगे।
किसानों ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन के लिए वे पूरी तैयारी से जाएंगे। वे 5 महीने का राशन साथ ले जाएंगे। जहां भी उन्हें रोका गया तो वे सभी वहीं बैठ जाएंगे।