Prabhat Times 
जालंधर। (Farmer Protest Against BJP Leader Jalandhar) पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर है। किसानों के खिलाफ ब्यानबाजी करने वाले भाजपा नेता हरिन्द्र सिंह काहलों के जालंधर के दकोहा स्थित निवास को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा घेर लिया है। किसानों ने मांग की है कि हरिन्द्र काहलों अपनी गल्ती की माफी मांगे। साथ ही काहलों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। हालात देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा भारी पुलिस फोर्स काहलों की कोठी के आसपास तैनात कर दिया है। इसी बीच पता चला है कि राजेवाल ग्रुप के किसान भी जालंधर में काहलों की कोठी के बाहर पहुंच रहे हैं।
बता दें कि बीते दिन शिरोमणि अकाली दल छोड़ कर भाजपा के प्रवक्ता बने एडवोकेट हरिन्द्र सिंह काहलों ने एक समारोह में ब्यान दिया था कि किसानों को डंडे मार मार कर जेलों में बंद किया जाना चाहिए। हरिन्द्र काहलों के इस ब्यान पर किसान संगठन भड़क गए हैं। आज दोपहर दोआबा किसान यूनिअन नेताओँ व कार्यकर्ता दकोहा स्थित हरिन्द्र काहलों के निवास पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे। किसान नेताओं द्वारा भाजपा और काहलों के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेताओं के मुताबिक जब तक काहलों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक धरना नहीं उठाया जाएगा।
किसान नेताओँ का गुस्सा देखते हुए कमिश्नरेट द्वारा धरनास्थल के आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा राजेवाल की तरफ से अमरजोत ज्योति ने कहा कि हरिन्द्र काहलों द्वारा किसानों के बारे में गल्त शब्दावली का प्रयोग किया गया है। जो असहनीय है। अमरजोत ज्योति ने स्पष्ट कहा कि हरिन्द्र काहलों अपनी गल्ती की माफी मांगे। अन्यथा किसान मोर्चा का धरना लगातार जारी रहेगा। अमरजोत ज्योति ने स्पष्ट किया कि हरिन्द्र काहलों का सामाजिक तौर पर भी बहिष्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें