Prabhat Times
चंडीगढ़। केंद्र सरकार के उदासीन रवैये के खिलाफ किसान जत्थेबंदियों ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। किसान जत्थेबंदियों ने ऐलान किया है कि 5 नवंबर को देश भर में चक्का जाम किया जाएगा।
ये चक्का जाम सुबह शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा। साथ ही 26, 27 नवंबर को दिल्ली चलो रैली को लेकर योजना पर काम किया जा रहा है।
बता दें कि कृषि बिल के खिलाफ किसानों का रोष बड़ता जा रहा है। कई सप्ताह से चल रहे आंदोलन को खत्म करवाने को लेकर फिलहाल केंद्र सरकार के कोई ठोस प्रयास सामने नहीं आ रहे।
इसी बीच किसान जत्थेबंदियो ने आज एक बार फिर संघर्ष तेज करने का ऐलान किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान किसान जत्थेबंदियो को नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान किया है कि 5 नवंबर को देश भर में चक्का जाम किया जाएगा। उन्होने सभी किसान भाईयों से शांतपूर्वक ढंग से इस प्रदर्शन को और तेज करने की अपील की।
किसान जत्थेबंदियो के नेताओ ने कहा कि उनकी तरफ से किसी भी प्रदर्शन के दौरान कोई हिंसा नहीं की गई। वे सभी किसान भाई शांतपूर्वक ढंग से अपने प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
राज्य में मालगाड़ियां आने की इजाजत दी गई। लेकिन अब केंद्र ने अपनी मर्जी से पंजाब माल गाड़ियां आने पर रोक लगाई।
किसान जत्थेबंदियों ने कहा कि 5 नवंबर को चक्का जाम के पश्चात 26,28 को दिल्ली चलो रैली का प्लान किया जा रहा है। अगर केंद्र सरकार की नींद नहीं खुली तो दिल्ली में देश भर के किसान बड़ा प्रदर्शन करेंगे।