Prabhat Times
चंडीगढ़। (kissan andolan firing) पंजाब के अलग अलग शहरों से बड़ी खबरें आ रही हैं। लंबी ईलाके में एक और जहां सिंघू बार्डर से लौट रहे किसानों की गाड़ी पर फायरिंग की सूचना है तो वहीं बरनाला में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे किसान की मृत्यु की सूचना है।
सिंघू बार्डर से लौट रहे किसानों पर फायरिंग किए जाने की सूचना है। ये घटना लंबी ईलाके की बताई गई है। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह जंडवाला, मनजीत सिंह ने बताया कि वे सबी सिंघा बार्डर से अपनी र्फाच्यूनर गाडी़ में लौट रहे थे।
बस अड्डे के निकट वे कुछ सामान लेने के लिए रूके। उनकी गाड़ी के आगे कुछ पशु आ गए। जिस कारण उनकी गाड़ी रूक गई। इसी बीच पीछे से पीछे से आई गाड़ी में सवार कुछ लोगों से बहस हो गई।
शिकायतकर्ता पक्ष ने पुलिस को बतायया कि जब वे मंडी किल्लयांवाली से मुक्तसरसाहिब जा रही थे कि रास्ते में सिंघेवाला चौक के पासल वर्ना कार सवार उनकी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस के कहना है कि शिकायत दर्ज की गई है। जांच के पश्चात कार्रवाई होगी।

भाजपा प्रधान के घर के बाहर किसान की मृत्यु

उधर, बरनाला से बड़ी खबर है। पता चला है कि कृषि बिल के विरोद में बरनाला में भाजपा के जिला प्रधान यादविन्द्र सिंह के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे बुर्जुग किसान सुखदेव सिंह वासी गुर्रम की मृत्यु हो गई।
सुखदेव सिंह की मृत्यु धरनास्थल पर ही हुई। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह को दिल का दौरा पड़ा। किसानों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की है।

ये भी पढ़ें