Prabhat Times
प्रीत सूजी (98140-66340)

किसानों के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी:ईकबाल सिंह ढींढसा

राज्य का हर वर्ग किसानों के साथ:चंदन ग्रेवाल

जालंधर। कृषि विधेयक के विरोध में चल रहा किसान संघर्ष जोर पकड़ रहा है। किसानों द्वारा 8 दिसंबर को बंद के आहवान के बीच ही आज जालंधर के सभी धार्मिक, व्यापारिक संगठनो ने किसान समर्थन में 11 दिसंबर को आधे दिन के जालंधर बंद का आहवान किया है। ये ऐलान विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए समाज सेवक और वरिष्ठ नेता ईकबाल सिंह ढींढसा तथा सफाई मज़दूर फैडरेशन के प्रधान चंदन ग्रेवाल ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र सरकार का रवैया बेहद ही उदासीन है। कई दिनों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही।
केंद्र सरकार रोजाना बैठकें करके समय व्यतीत कर रही है। लेकिन अब पंजाब का हर एक वर्ग किसानों के साथ है। ये सिर्फ किसानों का ही नहीं बल्कि पंजाब का संघर्ष है।
ईकबाल सिंह ढींढसा और चंदन ग्रेवाल ने कहा कि अन्नदाता किसानों के साथ धक्केशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभिन्न संगठनों द्वारा आपसी बातचीत के बाद सर्वसम्मति से 11 दिसंबर को जालंधर में आधे दिन के लिए बंद का आहवान किया गया है।
इस दौरान सभी वर्गों के लोग 11 बजे तक जालंधर के कंपनी बाग चौक में एकत्र होंगे। जहां से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए जालंधर के गोपाल नगर में स्थित आर.एस.एस. के दफ्तर (पीली कोठी) का घेराव किया जाएगा।

इन संगठनों ने दिया समर्थन

पत्रकार वार्ता के दौरान ईकबाल सिंह ढींढसा, सफाई मजदूर संघ के प्रधान चंदन ग्रेवाल के साथ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुरमेल सिंह, राजबीर सिंह, सर्राफा बाजार के  वरिन्द्र कुमार, हरजीत सिंह, केवल किशन अमृतबीर सिंह, अटारी बाजार-पंजपीर बाजार एसोसिएशन के प्रधान निर्मल सिंह बेदी, एन.जी.ओ. आगाज़ से परमप्रीत सिंह विट्टी, सिमरतपाल सिंह, स्कूटर एसोसिएशन से बल्लू बहल, फगवाड़ा गेट इलैट्रीकल एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल, एन.जी.ओ. हसदा वस्सदा पंजाब से विपन हस्तीर, राहुल जुनेजा, नीतिश मेहता, जसविन्द्र सिंह, हीरा सिंह, जसकीरत सिंह जस्सी, गुरप्रीत सिंह गोपी, दस्तार-ए-खालसा यूथ क्लब से रणजीत सिंह, सुखबीर सिंह, मुस्लिम भाईचारे से अयूब खान, सुनील दकोहा भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें