Prabhat Times
करनाल। बार बार की जा रही मीटिंग से भी कृषि बिल (agriculture bill) वापस न लिए जाने के कारण किसान अब उग्र हो गए हैं। करनाल में हरियाणा की सी.एम. मनोहर लाल की रैली में पहुंचे किसानों ने जब्रदस्त प्रदर्शन किया। किसानो ने रैली स्थल पर लगाए गए बैरीगेटिंग तोड़ डाले और रैली स्थल पर बनाया गया पंडाल तक उखाड़ फैंका।
किसानो को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें, लाठीचार्ज, आंसु गैस तक छोड़ने पड़े। हालात के मद्देनज़र सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की रैली रद्द कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक आज सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की रैली गांव कैमला में थी। जहां पर खट्टर किसान महापंचायत को संबोधि करने वाले थे। ये रैली भाजपा ने आयोजित की थी। पता चलते ही किसान ने उग्र प्रदर्शन किया। रैली स्थल पर पहुंचे किसानों ने बैरीगेटिंग और पंडाल तक उखाड़ फैंके।
हरियाणा पुलिस ने रविवार को करनाल जिले के कैमला गांव की ओर किसानों को प्रदर्शन से रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसूगैस के गोले का इस्तेमाल किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी किसानों, जो कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, ने पहले ही ‘किसान महापंचायत’ का विरोध करने की घोषणा की थी।
कैमला गांव की ओर मार्च करने के दौरान किसान भाजपा की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ काले झंडे लेकर नारेबाजी कर रहे थे। किसानों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने गांव के प्रवेश बिंदुओं पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। उग्र और हिंसक प्रदर्शन के कारण सी.एम. मनोहर लाल खट्टर की रैली रद्द कर दी गई है।

ये भी पढ़ें