Prabhat Times
नई दिल्ली। (protest against agriculture bill) केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का पूर्व निर्धारित धरना आज है।
इसके लिए पंजाब के हज़ारों किसान दिल्ली की तरफ रवाना हो चुके हैं। किसान लगभग हर एक बार्डर की तरफ से दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे हैं। शंभू बार्डर व डबवाली में हिंसक प्रदर्शन की सूचना मिल रही हैं।
ये भी सूचना है कि हरियाणा पुलिस द्वारा किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछारों के साथ साथ रोकने के लिए हर तरीका अपनाया जा रहा है।
किसान दिल्ली न पहुंचे, इसके लिए हरियाणा ने सारी सीमाएं सील की हुई है। पंजाब हरियाणा बार्डर पर तीखा संघर्ष चल रहा है।
सुबह बठिंडा की तरफ से जा रहे किसानों को हरियाणा पुलिस ने डबवाली में दाखिल नहीं होने दिया। जहां पर पुलिस और किसानों में हिंसक झड़प हुई है।
बता दें कि इससे हरियाणा सरकार ने पंजाब से सटे शंभू बॉर्डर, मूनक-टोहाना, खनौरी बॉर्डर, रतिया बॉर्डर और डबवाली बॉर्डर सील किया हुआ है।
पांचों बाॅर्डरों पर अलग-अलग किसान संगठनों के सदस्य बैरीगेटिंग तोड़ कर दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं।
लगभग सभी बार्डर पर किसान डट चुके हैं। कई जगहों पर तो हिंसक विरोध प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं।
किसानों ने एलान किया है कि राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले मार्गों से दिल्ली पहुंचेंगे।
इससे आवागमन बहाली की अनिश्चितता के साथ-साथ माहौल तनावपूर्ण बनने की आशंका है।
डबवाली बॉर्डर: दिल्ली चलो के आह्वान पर ट्रैक्टर-ट्रालियों के काफिले हरियाणा बाॅर्डर पर डबवाली के एंट्रेंस प्वाइंट पर पहुंच गए हैं। जहां पैरा मिलिटरी फोर्स के 150 जवान लगाए गए हैं।
साथ ही वाटर कैनन भी मुस्तैद की गई है। भाकियू एकता उगराहां किलियांवाला के नेतृत्व में पहुंचे किसानों के काफिले ने बीच सड़क दरियां बिछाकर धरना लगा दिया है।

वहीं बठिंडा के तलवंडी साबो, सरदूलगढ़ के रास्ते 26 नवंबर को श्रीमुक्तसर साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, मोगा, फाजिल्का, गुरदासपुर, नाभा जिलों से किसानों के काफिले डबवाली पहुंचेंगे।
खनौरी बार्डर : खनौरी बॉर्डर पर किसानों की करीब 600 के करीब ट्रैक्टर ट्रॉलियां पहुंच चुकी हैं। अब तक 5 हजार से अधिक किसान बॉर्डर पर पहुंचे हैं।
दावा किया जा रहा है कि सुबह तक यहां एक लाख से अधिक किसान पहुंच जाएंगे।
मूनक-टोहाना बॉर्डर : यहां भी लगभग 7000 किसान पहुंच चुके हैं। सुबह यहां भी और किसानों के आने का दावा किया गया है।
ये बॉर्डर भी पूरी तरह सील हो रखा है। यहां भी किसान लंगर पानी के साथ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि आंधी आए या तूफान दिल्ली कूच निश्चित है।

ये भी पढ़ें