Prabhat Times
जालंधर। किसान आंदोलन पंजाब मे तेज होता जा रहा है। कृषि बिल रद्द से कम किसी भी हालत में किसान कुछ भी मानने को तैयार नहीं है। बीते दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर गोबर की ट्राली फेंकने वाले किसानों पर दर्ज की गई एफआईआर रद करने की मांग भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने की है।
यूनिअन नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा ना करने पर 7 जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने का एलान किया है।
यूनियन के जिला प्रमुख सरपंच कुलवंत सिंह ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो सभी भाजपा नेताओं के घरों के बाहर गोबर की ट्रालियां फेंकी जाएंगी और रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा नेताओं के घर के बाहर गोबर फेंकने की चेतावनी

केंद्र सरकार के कृषि सुधार कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से दिल्ली में जारी आंदोलन को शनिवार को होशियारपुर में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद के घर के बाहर कथित तौर प दल खालसा के सदस्यों ने ट्रैक्टर ट्राली में ले जाकर गोबर फेंका था।
पुलिस ने इस घटना के बाद केस दर्ज कर लिया है। इसी का किसान संगठन व्यापक स्तर पर विरोध कर रहे हैं। पत्रकार वार्ता में भारती किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर केस रद ना किया गया तो वे 7 जनवरी को जालंधर में रोड जाम करने के साथ-साथ भाजपा नेताओं के घरों के बाहर गोबर की ट्रालियां फेंकेंगे।
बता दें कि किसान यूनियन जालंधर में पिछले दो महीने से खासी सक्रिय हैं। पिछले दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों ने भाजपा के कार्यक्रमों में खलल डाल प्रदर्शन किया था।
जालंधर कैंट में तो उन्होंने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़कर एक पैलेस में समारोह मनाने पहुंचे भाजपा नेताओं को ताला लगाकर बंद तक कर दिया था।
इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ भी झड़प हुई थी। इसके बाद किसान उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंस राज हंस और वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष मनोरंजन कालिया का भी आवास घेर चुके हैं। दिसंबर की शुरुआत में किसान जिला मुख्यालय पर भी प्रदर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें