जालंधर (ब्यूरो): लॉकडाउन के बावजूद जालंधर के मोहल्ला फतेहपुरी में दिन दिहाड़े जमकर गुंडागर्दी हुई। मोटर साईकल सवार हथियारबंद बदमाशों ने माता चिंतपूर्णी मंदिर के साथ लगते मोहल्ला फतेहपुरी में करियाणा चलाने वाले दुकानदार के घर में घुसकर पिता पुत्र को बुरी तरह से घायल कर दिया।

दिनदिहाड़े हुई गुंडागर्दी से ईलाके में दहशत का वातावरण है। घायल पिता नीरज गांधी व उनके बेटे अभिषेक गांधी को गंभीर हालात में सत्यम अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक फतेहपुरी मोहल्ला निवासी नीरज गांधी द्वारा घर में ही करियाणा की दुकान चलाई जाती है। नीरज गांधी उनका बेटा अभिषेक गांधी परिवार सहित मौजूद थे।

इसी दौरान करीब 6.15 बजे दोपहिया वाहनों पर आए 8-10 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने घर में घुसकर जमकर गुंडागर्दी की।

बदमाशों के हमले से नीरज गांधी व अभिषेक गांधी बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हथियारबंद बदमाश ईलाके में तेजधार हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे।

सूचना मिलते ही ईलाके के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलिल बाहरी मौके पर पहुंचे घायल पिता पुत्र नीरज गांधी और अभिषेक गांधी को सत्यम अस्पताल दाखिल करवाया गया। घटना के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। घटना के पीछा कुछ दिन पहले हुआ मामूली विवाद बताया गया है।

देखें Video: घटनास्थल पर खौफनाक मंजर

ये भी पढ़ें