जालंधर (ब्यूरो): लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से लघु फिल्म अलर्ट का निर्माण किया गया है। युवा डायरेक्टर सचिन रहेला द्वारा तैयार की गई लघु फिल्म को यू-टयूब पर लांच किया गया है।

लघु फिल्म अलर्ट आज वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कंबोज द्वारा जालंधर में किया गया। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट के साथ साथ युवा भाजपा नेता हन्नी कंबोज भी मौजूद थे। 

युवा डायरेक्टर सचिन रहेला का कहना है कि ये फिल्म तैयार करने के लिए उन्हे प्रेरणा श्री नवल कंबोज से मिली। जिनके मार्गदर्शन से वे तथा उनकी टीम फिल्म निर्माण कर पाए।

फिल्म रिलीज़ करने पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कंबोज ने फ़िल्म मेकर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि समाज भलाई के लिए बनायी गई फ़िल्म सच्ची समाज सेवा है। इस मौक़े पर उनके साथ युवा भाजपा नेता हन्नी कंबोज भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

डायरेक्टर सचिन ने बताया कि शॉर्ट फ़िल्म में कोरोना संक्रमण से कैसे ज़िंदगी तबाह हो जाती है इसके बारे में बहुत ही बढ़िया कोरियोग्राफी के ज़रिए कहानी को दर्शाया गया है। फ़िल्म में ज़बरदस्त विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग भी किया गया है।

फ़िल्म निर्माता विनोद कुमार चिंटू ने बताया कि फ़िल्मों का निर्माण सिर्फ़ समाज को इस बीमारी के ख़तरे के बारे में अवगत करवाने के लिए किया गया है। इस मौक़े पर उनके साथ फ़िल्म अभिनेता बलराज सिद्धू व अभिनेत्री मोदी का चौहान भी उपस्थित रही। युवा भाजपा नेता हनी कंबोज ने कोकोनट वायरस से बचने के लिए जनता से ‘अलर्ट‘ फ़िल्म देखने की अपील की।