Prabhat Times
जालंधर। कोरोना महामारी के बीच भी आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट (RT-PCR Test) को लेकर लैब द्वारा ओवरचार्जिंग धड़ल्ले से जारी है। जालंधर की एक और लैब द्वारा निर्धारित मूल्य से कई गुणा ज्यादा चार्ज करने के आरोप में डी.सी. जालंधर ने लैब के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक अवनीत कौर और पारिल खन्ना द्वारा शिकायत दी गई थी कि गुप्ता डायगनोस्टिक सैंटर C/o कमल अस्पताल (न्यू विंग), दोआबा चौक, जालंधर में आर.टी.पी.सी.आर. टेस्ट करवाया गया था। जिसके लिए लैब में 1500 रूपए वसूले गए। जबकि सरकार द्वारा 450 रूपए निर्धारित किया गया है। शिकायत मिलने पर डी.सी. घनश्याम थौरी ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर डी.सी. ने गुप्ता डायगनोस्टिक सैंटर के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें