Prabhat Times
जालंधर। इस समय की बड़ी खबर जालंधर से है। जालंधर के मशहूर चाईल्ड स्पैशलिस्ट (Child Specialist) सिगमा अस्पताल (Sigma Hospital) के डाक्टर अश्वनी मल्हौत्रा के घर मे आग लग गई है। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने के कारण जानी या माली नुकसान ज्यादा नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक जालंधर के कपूरथला चौक में स्थित सिगमा अस्पताल के डाक्टर अश्वनी मल्हौत्रा ने कुछ माह पहले अस्पताल के निकट बैक साईड पर कालोनी में घर शिफ्ट किया है। आज सुबह अचानक घर में बने सर्वेंट रूम में धुआं निकलने लगा। धुअां इतनी तेजी से फैला गया। सूचना मिलते अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किए। सूचना मिलते ही फायर बिर्गेड भी मौके पर पहुंचे।
कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग लगे से धुआं फैल गया था। लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया। आग लगने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें